Visitors have accessed this post 65 times.
हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय, गौशाला रोड हाथरस पर आज दिनांक 6 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डी. पी. भारती उपस्थित रहे।
कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डी. पी. भारती ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता हर वर्ष तिरंगा यात्रा व अन्य देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से देश की एकता व अखंडता के प्रति संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व, सेना के शौर्य और देशवासियों की एकजुटता से “ऑपरेशन सिन्दूर” पूर्णतः सफल रहा, जिससे हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेकर देशभक्ति का जज़्बा दिखाने की अपील की।
सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि 15 अगस्त के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस बार भी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को पूरे उत्साह और समर्पण से सफल बनाया जाएगा। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और अधिक गहरा करना है।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कहा था कि हर घर तिरंगा अब एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है। यह अभियान समाज के हर वर्ग को जोड़ता है और तिरंगे के प्रति प्रेम और सम्मान को बढ़ाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाएं और सफल बनाएं।
कार्यशाला में शामिल प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:
महेंद्र सिंह आचार्य, रूपेश उपाध्याय, हरिशंकर राणा, प्रीति चौधरी, अनुराग अग्निहोत्री, डॉली माहौर, जयपाल सिंह चौहान, हरीश सेंगर, सुनील गौतम, मथुरा प्रसाद गौतम, रामकुमार माहेश्वरी, अविनाश तिवारी, पंकज गुप्ता, भूपेंद्र कौशिक, मीरा माहेश्वरी, संध्या आर्य, विष्णु बघेल, कुशल पाल सिंह, दंबेश कुमार चक, सतेंद्र सिंह, तपन जौहर, एशियाड कुलश्रेष्ठ, सूरज शाह, अंकुश गौड़, अरुण चौधरी, मूलचंद वार्ष्णेय, स्मृति पाठक, प्रदीप शर्मा, अंशुल शर्मा, आकाश सिंह, योगेश कुमार, मुकुल गुप्ता, गजेंद्र सिंह, सचिन दीक्षित, जितेंद्र राजपूत, सुनीता वर्मा, भीकम सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह गहलोत, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, देवेंद राघव, राधारमण अग्रवाल, रितु गौतम, ललिता सेंगर, प्रवीण कुमार, महेश वर्मा, चरण सिंह सागर, अशोक कुमार, मनोज वर्मा, दिनेश शर्मा, गिरीश सेंगर, संदीप शाह, नीरेश सिंह, जितेंद्र सिंह राजपूत, तरुण शर्मा, रमन माहौर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अंत में सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए अभियान को जनआंदोलन में बदलने का आह्वान किया।
INPUT – BUREAU REPORT