Visitors have accessed this post 641 times.
हाथरस के दून पब्लिक स्कूल में आज रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का संयुक्त उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लड्डू गोपाल की आरती और माखन-मिश्री के भोग से हुई।
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण-राधा की झांकी, मटकी फोड़ नृत्य और मधुर भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। आर्या गुप्ता, कनिष्का, इबा जैनब, सात्विक चौधरी सहित कई छात्रों ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं।
रक्षाबंधन की थीम ‘धागा प्यार का’ के अंतर्गत बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “त्योहार केवल परंपरा नहीं, भावनाओं की अभिव्यक्ति हैं, जो प्रेम, सुरक्षा और भक्ति का संदेश देते हैं।” रंगारंग प्रस्तुतियों, भजन और कविता पाठ ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। अंत में बच्चों को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।

INPUT – BUREAU REPORT











