Visitors have accessed this post 721 times.
हसायन के OMB इंटरनेशनल स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। छात्रों ने नृत्य, गीत, कविता और नाट्य मंचन के जरिए शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता जताई। विद्यालय निदेशक सेठ ओमप्रकाश यादव ने शिक्षकों को समाज का निर्माता बताया, वहीं मैनेजर सुभाष यादव ने शिक्षकों के समर्पण को सराहा। प्राचार्य दीपक कुमार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों को सम्मानित किया गया और विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

INPUT – YATENDRA PRATAP










