Visitors have accessed this post 457 times.

सिकंदराराऊ : पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त राजू पुत्र राजपाल निवासी मौहल्ला गुलाबपुर पोरा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को पोरा जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।

INPUT – VINAY CHATURVEDI