Visitors have accessed this post 282 times.

सिकंदराराऊ : सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम श्री रामेश्वर नाथ मंदिर मोहल्ला नौखेल में विधानसभा संयोजक श्रीमती अखिलेश गुप्ता , पूजा शर्मा मीतई महामंत्री मुख्य अतिथि के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती संतोष पौरुष, कमलेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष, सुशील चौहान भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा शशि वाला, नगर उपाध्यक्ष नीलम माहेश्वरी आदि बहनों के द्वारा सफल कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें वृद्ध महिला सम्मान हुआ तथा गर्भवती महिलाओं को फलों की किट वितरित की गई और मंदिर पर संयोजक द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर ओमवती गोला, कमलेश माहौर, राजकुमारी, राजुल चौहान, सुनीता माहौर, पवित्रा, मालती, कमलेश गोला आदि महिलाएं महिला उपस्थित रहीं।

INPUT – VINAY CHATURVEDI