Visitors have accessed this post 502 times.

सिकंदराराऊ : लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में पूरा देश मे मनाया जा रहा है जो 17 सितम्बर से गाँधी जयंती तक चलेगा।इसी के तहत सिकंदरा राव मंडल में सरकारी हॉस्पिटल सीएचसी पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला हॉस्पिटल हाथरस से आयी हुई टीम के द्वारा आए हुए सभी लोगों का ब्लड लिया गया। रक्तदान शिविर में सूरज वार्ष्णेय मंडल उपाध्यक्ष के द्वारा रक्तदान किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुकुल कुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा की।
कार्यक्रम में गिरीश मोहन गुप्ता,प्रवीण वार्ष्णेय, दाऊदयाल वार्ष्णेय,निर्मल दास, सूरज वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय. अभितेश राजाजी, दीपेश बाल्मीकि आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI