Visitors have accessed this post 541 times.
हाथरस के सादाबाद स्थित लाला किशन नारायण अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर कन्या पूजन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन से हुई। प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र सिंह सिसोदिया और आचार्या पूनम जी ने मां दुर्गा के स्वरूप पर प्रकाश डाला। विद्यालय स्टाफ ने कन्याओं का तिलक कर पूजन किया और मां दुर्गा की आरती उतारी। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ तथा सभी ने कन्याओं से आशीर्वाद लिया। इस आयोजन में विद्यालय स्टाफ और मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार सहित शिक्षकों का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

INPUT – RANJEET KUMAR











