Visitors have accessed this post 734 times.
हाथरस के राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मंजू गौतम द्वारा राष्ट्रध्वज फहराने से हुई। इसके बाद एनएसएस और रोवर्स के छात्रों ने श्रमदान कर समाजसेवा का संदेश दिया। सर्वधर्म सभा का आयोजन हुआ, जहां विभिन्न धर्मों की पवित्र पुस्तकों का पाठ किया गया और गांधी जी के प्रिय भजन भी गाए गए। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रो. सत्यप्रिया बंसल, डॉ. शैलेंद्र सिंह कुशवाहा समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

INPUT – RANJEET KUMAR











