Visitors have accessed this post 258 times.

सिकंदराराऊ : रेजांगला रज शौर्य कलश यात्रा अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा देश भ्रमण दौरान जनपद हाथरस के विरावर बार्डर पर प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रीय सहसंयोजक किरन यादव व राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव के नेतृत्व में कासगंज जनपद द्वारा मनोज यादव हाथरस जिलाध्यक्ष, हरपाल सिह यादव जिला संयोजक व महेश यादव संघर्षी प्रान्तीय महासचिव को सौंपा।
उन्होने बताया कि सन 1962 के भारत–चीन युद्ध में लड़ा गया रेजांगला युद्ध भारतीय सैनिकों की अदम्य वीरता, राष्ट्रनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक है। इन्हीं शहीदों की पवित्र अस्थि-रज को लेकर निकली “रेजांगला रज शौर्य कलश यात्रा” का शुभारंभ 13 अप्रैल 2025, छपरा (बिहार) से हुआ था। यह अब तक 17 राज्यों, 300+ जनपदों में पहुँचकर लगभग 55,600 किमी की दूरी तय कर चुकी है।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रान्तीय महासचिव महेश यादव संघर्षी, हाथरस जिलाध्यक्ष मनोज यादव व जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव ने बताया कि यह यात्रा पूर्ण श्रद्धा, अनुशासन एवं भव्यता के साथ देशभर में सम्पन्न हो रही है।
विरावर से वाहनों व मोटर साईकिलों के काफिले के साथ पवित्र रज कलश पर अगसौली चौराहा, निहालपुर, खेमगढी, रामपुर, नावली, नगला जलाल, सिकंदराराऊ बाईपास होते हुए फुलरई, उमरावपुर, रतिभानपुर, जिमिसपुर व टोली में समाज के लोगों द्वारा पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कलश यात्रा में प्रमुख रुप से समीर यादव एडवोकेट, सोमेश यादव जिला पंचायत सदस्य, सुशील यादव पूर्व जिलाध्यक्ष यादव महासभा, अशोक यादव प्रदेश महासचिव, रिंकू यादव, हीरेन्द्र यादव प्रधान, श्रीनिवास यादव,टीटू यादव, डा बीनेश कुमार, बन्टी यादव, संजीव यादव, दिनेश कुमार, लेखराज सिंह, जितेन्द्र यादव, शुभम वार्ष्णेय, उमेश यादव जिलाध्यक्ष कासगंज, प्रमोद यादव, सुनील यादव, विपिन यादव, सोमेश यादव आदि मौजूद थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI