Visitors have accessed this post 309 times.

हाथरस और आगरा में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. रामवीर उपाध्याय के पिता रामचरण उपाध्याय (90) का गुरुवार को आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शाम 6 बजे उनका पार्थिव शरीर हाथरस स्थित बामौली हाउस लाया गया, जहाँ देर रात तक अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का सैलाब उमड़ता रहा।
परिवार के अनुसार, उनकी शवयात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजे हाथरस शहर से निकलेगी और पैतृक गाँव बामौली में राजकीय सम्मान के साथ 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रामचरण उपाध्याय के परिवार को जिले में ऊँचा सम्मान मिला हुआ है। बड़े पुत्र स्व. रामवीर उपाध्याय कैबिनेट मंत्री रहे, जबकि परिवार के कई सदस्य आज भी महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक पदों पर हैं। क्षेत्रभर में संवेदनाएँ व्यक्त की जा रही हैं और बामौली गाँव में शोक का माहौल व्याप्त है।

INPUT – DEV PRAKASH