Visitors have accessed this post 360 times.
सिकंदराराऊ : तहसील स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक सिकंद्राराऊ और ब्लॉक हसायन के लगभग 55 दिव्यांग छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सुश्री स्वाति भारती जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस द्वारा किया गया व कार्यक्रम का आयोजन विजय चौहान खंड शिक्षा अधिकारी सिकंन्द्राराऊ द्वारा किया गया और संचालन प्रवीन सोमानी ने किया ।
दिव्यांग छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया। तत्पश्चात मुख्य रूप से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर चयनित छात्र छात्राओं को पुरष्कृत किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित बच्चों और अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लक्ष्मीकांत खंड शिक्षा अधिकारी हसायन, अलोक जैन एआरपी , मुकेश कुमार एआरपी, मुनेश कुमार, प्रदीप चौहान, संतोष डांगर, ललिता यादव, मुकेश चन्द्र, कपिल गौतम, महेश यादव, अशोक कुमार गुप्ता, अभिषेक, यादराम, अमित और देवेंद्र मौजूद रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI











