Visitors have accessed this post 32 times.
सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, पुरदिलनगर हाथरस में 9 दिसंबर 2025 को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम बड़े ही सम्मान के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में बदलाव का संदेश देना था। इसमें 141 मातृशक्ति ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मंजुलता कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि मीरा माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि अनु विमल और मुख्य वक्ता डॉ. प्रतिभा भारद्वाज ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रबंध समिति ने सभी अतिथियों का पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। डॉ. मंजुलता ने अभिभावकों और महिलाओं के कर्तव्य बताए। डॉ. प्रतिभा ने समाज में महिलाओं की भूमिका और पर्यावरण पर भारतीय विचार साझा किए। मीरा माहेश्वरी ने देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी पर अपने विचार रखे। अनु विमल ने सप्त शक्ति संगम के महत्व पर बात रखी। कार्यक्रम में भारत माता, सीता माता, रानी लक्ष्मीबाई और मीराबाई के पात्रों का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। संचालन पूर्व छात्रा रितु यादव ने किया। आचार्या प्रियंका ने भारतीय महिलाओं से जुड़े प्रश्नोत्तरी कराई। नगला मान्धाती की श्रीमती त्रिवेणी देवी को संयुक्त परिवार निभाने के लिए शॉल, चित्र और गीता देकर सम्मानित किया गया। अहिल्याबाई होल्कर प्रतियोगिता की विजेता इशू यादव, स्नेहा और नव्या कुशवाहा को पुरस्कृत किया गया। आचार्या बेबी रानी चौहान ने सभी का आभार जताया और आचार्या मोहिनी ने मातृशक्ति को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA











