Visitors have accessed this post 176 times.

सादाबाद के मुरसान चौराहे पर सब्जी खरीदते समय एक युवक की बाइक चोरी हो गई। नगला कली निवासी रामकुमार विनोबा नगर चौराहा, जलेसर रोड पर सब्जी खरीद रहे थे। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। जब वे वापस लौटे, तो बाइक गायब मिली। रामकुमार ने इस घटना की लिखित शिकायत कोतवाली में दी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

INPUT – RANJEET KUMAR