Visitors have accessed this post 520 times.

सादाबाद : श्री गिरिराज जी मित्र मंडल सादाबाद द्वारा दिव्य छप्पन भोग महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन 4 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह आयोजन श्री गोवर्धन धाम श्री खाटू श्याम जी मंदिर, सादाबाद के स्थापना दिवस के अवसर पर होगा। कार्यक्रम में श्री गोविंद अभिषेक, भव्य फूल बंगला, दिव्य छप्पन भोग, अलौकिक श्रृंगार दर्शन और महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी सिंघल एग्रीकल्चर, बस स्टैंड सादाबाद पर आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। प्रेस वार्ता में विनीत सिंघल, चेतन गोयल, अंकुर गोयल, मनोज खलीफा, विपुल अग्रवाल, डालचंद अग्रवाल और पंडित विश्व प्रकाश रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

INPUT – RAJEET KUMAR