Visitors have accessed this post 125 times.
पुरदिलनगर : मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य मे माँ मृदुला आनन्द मयी महिलाआश्रम , विवेक भारतीय ग्राम समाजोत्थान संस्थान द्वारा माँ मृदुल आश्रम पुरदिलनगर में सर्दी से वचाव हेतु बच्चों को ऊनी स्वेटर,केप,पेरों के जुराव,हाथ के दस्ताने, एवं बच्चों की पढाई की सामग्री, मिष्ठान आदि से सेवा की गई।
वृद्धाश्रम की संरक्षिका मृदुला वार्ष्णेय ने कहा कि सेवा ही जीवन है।
संस्था अध्यक्ष सत्य प्रकाश नागर ने कहा कि मकर संक्रांति केवल सूर्य उत्तरायण होने का उत्सव नहीं सेवा संकल्प का दिन है। समाज के जरूरतमंद की सेवा करना सबसे बड़ी पूजा है।
उपस्थित सदस्यों ने आयोजकों के कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश शर्मा, अंगूरी देवी, महेश, दिनेश गुप्ता, मयंक, अमित आदि उपस्थित रहे।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA











