Visitors have accessed this post 345 times.
हाथरस । Vinayak International School में होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर रंगों, उमंग और खुशियों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर होली के पर्व की खुशियां साझा कीं।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे गुलाल के साथ विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, भाईचारे व एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन के.के. चौधरी और निदेशक हरेंद्र सिंह ने समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें इस पर्व के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को और मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन मिठाइयों के वितरण और सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी को सुरक्षित और आनंदमय होली मनाने का संदेश दिया। 









