Visitors have accessed this post 87 times.
हाथरस। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, हाथरस द्वारा कांग्रेस जिला मुख्यालय पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की, जबकि ध्वजारोहण कांग्रेस जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने देश की आज़ादी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश की आत्मा है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
विवेक उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जो गणतंत्र की मूल भावना के विपरीत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, फिरोजाबाद कोऑर्डिनेटर शरद उपाध्याय “नन्दा”, मैनपुरी कोऑर्डिनेटर अवधेश बख्शी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव किसान कांग्रेस अजीत गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने “जय हिंद” और “जय संविधान” के नारों के साथ देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।










