Visitors have accessed this post 108 times.

सिकंदराराऊ : पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा 315 बोर व 3 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखिबर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए शकील पुत्र रफीक निवासी मौहल्ला मस्जिद के पास कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा एवं यादराम पुत्र एवरन सिंह निवासी पहारिया थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त शकील उपरोक्त को ग्राम नौरथा ईशेपुर बाग के पास व अभियुक्त यादराम उपरोक्त को नारई रोड गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 2 तमंचा 315 बोर व 3 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

INPUT – VINAY CHATURVEDI