Visitors have accessed this post 322 times.

सिकंदराराऊ : थाना पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 20,600 रुपये नगद व ताश की गड्डी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ, सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 3 अभियुक्तों शाहिद पुत्र अल्लादिया निवासी मौहल्ला मटकोटा कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस , गुलाबनबी पुत्र ताहिर निवासी मौहल्ला मटकोटा कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथऱस एवं आदिल पुत्र नासिर निवासी करीमनगर कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय मौहल्ला करीमनगर के पीछे बाग से गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 20,600 रूपये नगद एवं 52 पत्ता ताश बरामद हुए हैं । अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

INPUT – VINAY CHATURVEDI