Visitors have accessed this post 18 times.
सादाबाद : संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ के तत्वाधान में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आगरा चुंगी स्थित अंबेडकर पार्क से हुई, जहां अध्यक्ष अवनीश सागर और भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान आगरा रोड स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर उपस्थित दर्जनों अनुयायियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया। इसके बाद प्रभात फेरी का शुभारंभ पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। प्रभात फेरी का मार्ग आगरा गेट, जवाहर बाजार, बस स्टैंड, करवन नदी पुल, विनोबा नगर चौराहा, बाईपास, मथुरा अड्डा होते हुए मोहल्ला पोखरवाला स्थित अंबेडकर पार्क पर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों द्वारा प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पंचशील झंडों के साथ सैकड़ों बाइक सवार अनुयायी भी प्रभात फेरी में शामिल हुए, जिससे वातावरण पूरी तरह से बाबा साहब के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में आए अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा पंचशील पट्टिकाओं से सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र गौतम, देवेंद्र अग्रवाल, राजेश किंग, राजकूपर, सुनील मेंबर, मनोज सागर, विष्णु मिस्त्री, मोहन मालती, विष्णु कुमार, इंद्रजीत, मनीष कुमार माही, मोनू लाट साहब, अभिषेक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं अनुयायी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
INPUT – KANHIYA LAL











