Visitors have accessed this post 16 times.

जनपद : खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। शासन के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) रणधीर सिंह तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की। अभियान के दौरान सब्जी मंडी मेंडू के पास स्थित रंजीत पुत्र गोकुल सिंह की छोले-भटूरे की दुकान से तैयार छोले का नमूना जांच हेतु लिया गया। वहीं फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (FSW) के माध्यम से जलेसर रोड, रुहेरी और सासनी क्षेत्र में दाल, दूध, मिठाई एवं मसालों सहित कई खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों एवं आमजन को जांच प्रक्रिया की जानकारी देते हुए जागरूक किया। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए ताजा एवं स्वच्छ भोजन के सेवन, बासी भोजन से परहेज तथा साफ पानी पीने की सलाह दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

INPUT – RAHUL SHARMA