Visitors have accessed this post 118 times.

सिकंदराराऊ नगर स्थित अमोल चंद पब्लिक स्कूल में गुरुवार से तीन दिवसीय “इंजॉय समर कैंप” का भव्य शुभारंभ हुआ। यह समर कैंप 21 मई से 23 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मनोरंजक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया है। कैंप में स्विमिंग, बैडमिंटन, कबड्डी, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, जुंबा और मेहंदी जैसी एक्टिविटीज में करीब 500 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां भी बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय द्वारा आयोजित यह समर कैंप पूरी तरह निशुल्क है, जिससे अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सकें।

समर कैंप के सफल संचालन के लिए 20 प्रशिक्षकों की टीम तैनात रही, जिन्होंने सभी गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। इस अवसर पर बच्चों और अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं प्रबंधक विपिन वार्ष्णेय की सराहना की।

INPUT – NEERAJ GUPTA