Visitors have accessed this post 86 times.

सिकंदराराऊ : प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए उपजिलाधिकारी के रूप में धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिलाधिकारी अतुल वत्स द्वारा उनकी तैनाती की गई है। निवर्तमान एसडीएम संजय कुमार का स्थानांतरण हरदोई जनपद में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर कर दिया गया है। धर्मेंद्र सिंह चौहान को एक बार फिर Sikandrarao में उपजिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व भी वे यहां अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में वे Hathras में ओसी कलेक्टर एवं न्यायिक पद पर कार्यरत थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को समय पर न्याय दिलाने और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

INPUT – NEERAJ GUPTA