Visitors have accessed this post 7 times.

हाथरस। जनपद के आगरा अलीगढ़ रोड स्थित गांधी पार्क हाथरस गेट थाने के नजदीक स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया ब्रांच में ज्वाइन करने के बाद आगरा अलीगढ़ व अन्य जनपदों में घूम आने के दिनाँक 30 तारीख को पंडित नवल किशोर शर्मा को बैंक कर्मियों ने सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह में फूलमालाओं से लाद कर बिदाई दी गई। मगर उनके बिदाई की खबर सुनने के बाद शहर के प्रमुख उद्योगपतियों व व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई । जिन्होंने उनका दुपट्टा ओर प्रतिमा भेंटकर जोरदार स्वागत किया।
। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने पर पंडित नवल किशोर शर्मा शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बैंक में पहली पोस्टिंग 5/5/1990 को इटावा शाखा में मुख्य स्टाफ के पद हुई। जिसके बाद अलीगढ़, हाथरस, आगरा, खंदौली शाखा में अपनी कार्यरत रहकर सेवा दी। मगर जनपद हाथरस में उनके कार्यकाल का समय बहुत ही अच्छा व संतोषजनक रहा। मेरा 37 वर्ष कार्यकाल पूर्ण ह! जिसके बाद मेरा बैंक में एक परिवार जैसा माहौल रहा है और महादेव ओर बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज मेरी विदाई हो रही है। यह भी पल प्रमुख लोगों को मिलते है। वही सेवानिवृत्त होने के बाद पंडित नवल किशोर शर्मा के बैक से बाहर निकलने पर परिजनों व शुभचिंतकों ने उनको ढोल नगाड़ों से स्वागत करते हुए बहुत सारी गाड़ियां के काफिले के साथ उनका वसुन्धरा पुरम स्थित पौचायगे..इस मौके पर वरिष्ठ सखा प्रबंधक श्री राहुल वरुण जी ने कहा आदरणीय नवल किशोर शर्मा बैंक के प्रति आपके समर्पण और वर्षों के अनुभव के लिए हम आपके सदैव आभारी रहेंगे। आपके मार्गदर्शन ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। हम आपके सुखद और स्वस्थ सेवानिवृत्ति जीवन की कामना करते हैं।” , एवम अन्य स्टाफ में श्री सतेंद्र सिंह , यतेश गर्ग, अंकित भदौरिया, पवन कुमार, नरेंद्र सिंह तोमर, रीता सिंह, नाहर सिंह, राजा कुमार, केशव पौचौरी, ओमवीर सिंह व अन्य साथी उपस्थित रहे।