Visitors have accessed this post 146 times.
हाथरस जनपद के ग्राम हाजीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास कनिष्का दीदी ने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्म एवं उनकी विभिन्न लीलाओं का रसपान कराया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। जैसे ही कन्हैया जी के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां मनाईं।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं अधिवक्ता देवेश दीक्षित ने व्यास पीठ पर पहुंचकर कनिष्का दीदी का छवि चित्र एवं सम्मान पट्टिका भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
इस दौरान नेत्रपाल सेंगर, श्याम सुंदर, दीवारीलाल, चिंटू, अवधेश शर्मा, देवेश दीक्षित एडवोकेट, नीरज, लाला, उमेश, मनीष, उज्ज्वल, दीपेश, गोलू, विष्णु, दीपक शर्मा, तनुज ठाकुर, निखिल, ध्रुव, अमन, शुभम, हर्ष, मुक्ति, गार्गी, कनक सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लेते हुए धर्म एवं भक्ति का संदेश ग्रहण किया।









