Visitors have accessed this post 15 times.

सिकंदराराऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सिकंदराराऊ मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख के बीच आयोजित होने वाली इस बैठक में मंडल समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में जिला संगठन की ओर से जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बैठक में जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता तथा मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री निर्मल दास ने किया। मुख्य अतिथि अनिल सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के आगामी अभियानों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों से जुड़े कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने, ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। साथ ही आगामी 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को सफल और भव्य रूप से आयोजित करने की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर किशनवीर सिंह यादव, कमल नयन वार्ष्णेय, कमलेश शर्मा, राज वार्ष्णेय, नीलम माहेश्वरी, आरती त्रिवेदी, संदीप बाल्मीकि, देवेंद्र सविता, गिरीश मोहन गुप्ता, कुंजविहारी वर्मा, निर्मल दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

INPUT – NEERAJ GUPTA