Visitors have accessed this post 6 times.

हाथरस। लायंस क्लब आस्था, हाथरस द्वारा मंगलवार को सीए दिवस एवं डॉक्टर दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरधर गोपाल अग्रवाल, सीए प्रतीक अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पंकज शर्मा तथा डॉ. संजय अग्रवाल को पटका पहनाकर, मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, सचिव राहुल बर्मन, कोषाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट भोला शंकर अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, लोकेश गर्ग, प्रदीप अग्रवाल (मेडिकल) सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और डॉक्टर मानव जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना क्लब के लिए गर्व की बात है। साथ ही क्लब ने समाज सेवा और सम्मान की अपनी परंपरा को आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया।