Visitors have accessed this post 75 times.
हाथरस : पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को समर्पित प्रेस क्लब ऑफ हाथरस का स्थापना दिवस 12 जुलाई 2026 को अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी फार्म में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मीडिया जगत से राजनीति तक अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का विशेष सम्मान किया जाएगा। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस द्वारा आयोजित इस समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, समाजसेवी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों और आमजन में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि रामलीला ग्राउंड स्थित क्लब कार्यालय पर आयोजित बैठक में स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता, समाजसेवा, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रमुख हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज, सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी ‘गुड्डू’, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के संगठन का विस्तार भी किया जाएगा। बैठक में अतिथियों के स्वागत, सम्मान समारोह, मंच संचालन और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार, महामंत्री राजदीप तोमर, कोषाध्यक्ष ब्रजेश चंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता, मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर, मंत्री राहुल शर्मा, अंकेक्षक जिनेन्द्र जैन, उमाकांत बॉबी, पुलकित जैन, उमाकांत पुंढीर, शैलेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
INPUT – RAHUL SHARMA











