Visitors have accessed this post 230 times.

सिकंदराराऊ तहसील सभागार में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और शिक्षामित्रों के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य कैशलेस योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान ने योजना की जानकारी देते हुए 10 शिक्षकों व शिक्षामित्रों को जन आरोग्य कैशलेस कार्ड वितरित किए। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल से शिक्षकों को गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें इलाज के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के जूते, मोजे और यूनिफॉर्म के लिए धनराशि सीधे अभिभावकों के खातों में भेजी जा रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है। एसडीएम ने शिक्षकों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान एवं उनकी टीम के सहयोग से किया गया।

INPUT – NEERAJ GUPTA