Visitors have accessed this post 8 times.
लखनऊ : समाजसेवा और राष्ट्रहित की पत्रकारिता में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. अरविंद चित्तौड़ियां को अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह घोषणा लखनऊ में आयोजित एसोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान की गई। संगठन ने उनके लंबे पत्रकारिता अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक योगदान को देखते हुए सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने डॉ. चित्तौड़ियां का माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर देशभर से आए पत्रकारों और प्रतिनिधियों ने उनके मनोनयन का स्वागत किया। राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. अरविंद चित्तौड़ियां ने कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का दायित्व है। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकार हितों की सुरक्षा के साथ-साथ समाज में सकारात्मक और राष्ट्रहित को समर्पित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करेगा। एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व का कहना है कि डॉ. चित्तौड़ियां के प्रशासनिक अनुभव, संगठनात्मक कौशल और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास करेगा। मनोनयन की घोषणा के बाद पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने डॉ. अरविंद चित्तौड़ियां को बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। विभिन्न पत्रकार संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने इसे पत्रकार हितों और संगठन के लिए सकारात्मक निर्णय बताया है।

INPUT – RAGHVENDRA CHAUHAN











