Visitors have accessed this post 94 times.
मुरसान कस्बा क्षेत्र के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित हरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका गांव के ही रहने वाले रघुवीर सिंह से काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि जब वह देर शाम अपने खेत पर काम करने जा रहे थे, तभी प्रेमवीर सिंह, मलखान, लाखनू और कुलदीप समेत अन्य लोग वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। हरेंद्र सिंह के अनुसार, जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों और मारपीट कर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नोट: समाचार पुलिस में दर्ज तहरीर और प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। मामले में जांच जारी है और सभी पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद तथ्यों में परिवर्तन संभव है।
INPUT – VIRENDRA SHARMA











