Visitors have accessed this post 85 times.
हाथरस के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गिजरौली के अंतर्गत अनुरक्षण (मेंटेनेंस) एवं लाइन मरम्मत कार्य के चलते गुरुवार सुबह 7:00 बजे से 9:30 बजे तक कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, निर्धारित समय के दौरान उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर आवश्यक अनुरक्षण और लाइन मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कारण संबंधित क्षेत्रों में लगभग ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती
बिजली आपूर्ति प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में नगला भोजा, नगला टीका, कंचन नगर, स्टेट बैंक कॉलोनी, भट्टा वाली गली, हरवंश विहार कॉलोनी, आगरा रोड, हरिआई हॉस्पिटल क्षेत्र तथा आसपास के इलाके शामिल हैं।
उपभोक्ताओं से विभाग की अपील
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें। विभाग का कहना है कि अनुरक्षण कार्य समाप्त होते ही विद्युत आपूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य कर दिया जाएगा। बिजली विभाग के अनुसार यह अनुरक्षण कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
INPUT – RAHUL SHARMA











