Visitors have accessed this post 282 times.

हाथरस के बूलगढ़ी गांव के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान विधायक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।हाथरस के ग्राम बूलगढ़ी, थाना चंदपा निवासी संतोष कुमार के पीड़ित परिवार को शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने पीड़ित परिवार को यह सहायता राशि सौंपी।
इस अवसर पर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा पीड़ित परिवार के आवास पहुंचे। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया।

INPUT – RAHUL SHARMA