Visitors have accessed this post 12 times.
हाथरस : दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी है कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गिजरौली पर बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत लाइन निर्माण, वितरण परिवर्तकों के अनुरक्षण, मरम्मत एवं पोल डिस्मेंटलिंग कार्य कराए जाने के कारण 23 जुलाई 2026 को शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार 33/11 केवी गिजरौली उपकेंद्र के 11 केवी टाउन-2 फीडर से जुड़े लाल वाला पेच, गोपी गंज सहित आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं 33/11 केवी नवीपुर उपकेंद्र के घास की मंडी फीडर से जुड़े सादाबाद गेट, लक्ष्मी सिटी सेंटर, शिव प्लाजा, गड्ढा वाला मोहल्ला एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।
INPUT – RAHUL SHARMA











