breaking 1

Visitors have accessed this post 130 times.

हाथरस : मुरसान-सादाबाद मार्ग पर गांव सोगरा के पास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टिंकू पुत्र रमेश चंद, निवासी सिरसा का नगला, थाना एत्मादपुर, आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, टिंकू बाइक से मुरसान की ओर से सादाबाद जा रहा था। गांव सोगरा के पास अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक सड़क पर फिसलती हुई किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के बहनोई ने बताया कि टिंकू अपने दो अन्य साथियों के साथ मुरसान क्षेत्र में आया था। हादसे के बाद उसके साथियों ने ही परिजनों को घटना की सूचना दी। घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हाथरस रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

INPUT – VIRENDRA SHARMA