Visitors have accessed this post 62 times.
हाथरस जनपद के मुरसान थाना क्षेत्र में पुलिस को लूट की झूठी सूचना देकर गुमराह करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव सरकोरिया के दो युवक शराब के नशे में आपस में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के बाद एक युवक ने पुलिस को लूट होने की झूठी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई थी, बल्कि दोनों युवक शराब के नशे में आपसी विवाद कर रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि आपसी कहासुनी और मारपीट के बाद गुस्से में आकर झूठी सूचना दी गई थी। पुलिस ने दोनों को समझाइश दी और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन सेवा या पुलिस हेल्पलाइन पर झूठी सूचना न दें। इस प्रकार की फर्जी सूचना से पुलिस का समय और संसाधन व्यर्थ होते हैं तथा वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचने में देरी हो सकती है।
INPUT – VIRENDRA SHARMA











