Visitors have accessed this post 194 times.
सादाबाद : मंगलवार सुबह पशुओं को चारा डालने गए एक युवक को सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों की निगरानी में युवक का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, गढ़ी रत्ती निवासी नरेंद्र सिंह मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अपने पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उन्हें काट लिया। सर्पदंश की जानकारी नरेंद्र सिंह ने तत्काल अपने स्वजन को दी। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और नरेंद्र सिंह को निजी वाहन से जिला अस्पताल हाथरस ले गए। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में भी सर्पदंश को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने पशुओं के घेर और आसपास के स्थानों की साफ-सफाई रखने तथा सावधानी बरतने की बात कही है।

INPUT – KEPI CHAUDHARY











