Visitors have accessed this post 41 times.

हाथरस : काका हाथरसी स्मारक, मुरसान गेट पर गुरुवार को यूपी इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव एसोसिएट लिमिटेड एवं उत्तर प्रदेश औद्योगिक सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीका) के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रदीप गोयल तथा विशिष्ट अतिथि सुरेश अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों एवं लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार, कौशल विकास एवं औद्योगिक सहकारिता से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का शुभारंभ काका हाथरसी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित करने तथा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए किया गया। कार्यक्रम में कानपुर से पधारे यूपीका के प्रबंधक डॉ. अशोक सचान एवं कार्यक्रम आयोजक डॉ. जितेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. अशोक सचान ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों, बच्चों एवं लाभार्थियों के लिए भोजन एवं शीतल पेय की व्यवस्था की गई। अतिथियों का जलपान कराकर सम्मानपूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

INPUT – AMIT SHARMA