Visitors have accessed this post 154 times.

हाथरस : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर सभी ने भारत के वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। संस्थान अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने और समाज सेवा के लिए संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रहित में कार्य करने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

INPUT – RAHUL SHARMA