Visitors have accessed this post 67 times.

हाथरस : श्री रेवती मईया मेला के पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सरस्वती जागरण पार्टी के श्याम दहलवी ने किया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी प्रमोद दहलवी ने निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू तथा प्रमुख उद्योगपति नन्नुमल सुपारी वालों ने दीप प्रज्ज्वलित कर खाटू श्याम जी की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अतुल आंधीवाल ने किया। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायकों नीरज मस्ताना, रश्मि गुप्ता और नितिन उपाध्याय (वृंदावन) ने खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे और जयकारों से पूरा मेला परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में डॉ. नीरज वार्ष्णेय, बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, कैलाश चंद्र एडवोकेट, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, अशोक गुड़ वाले, मुकेश जेवरी, रामगुप्ता प्रेस वाले, आशू आंधीवाल, कुनाल वार्ष्णेय गुड़ वाले, डॉली पहलवान, चौधरी राजेंद्र सिंह, मंजू शर्मा, रामेश्वर चौहान एडवोकेट, पप्पन पहलवान, मंदिर सेवायत वेदांत चतुर्वेदी, आशीष भारद्वाज, अवधेश कौशिक, सेतू शर्मा और राजू वार्ष्णेय एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेला समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बताया।

INPUT – AMIT SHARMA