Visitors have accessed this post 52 times.
हाथरस उत्तर प्रदेश : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 710 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के खोड़ाहजारी भूतेश्वर बगीची इलाके में चेकिंग और निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 710 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव जाटव, निवासी खोड़ाहजारी भूतेश्वर बगीची, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
INPUT – RAHUL SHARMA











