Visitors have accessed this post 64 times.
सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस पर आयोजित श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा व्यास श्री सतगुरु शरण देव जी महाराज, अयोध्याधाम ने श्रद्धालुओं को बारहों ज्योतिर्लिंगों के प्राकट्य, धार्मिक महत्व और भगवान शिव से जुड़े पौराणिक प्रसंगों की जानकारी दी। कथा व्यास ने सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव की आराधना में श्रद्धा और भाव का विशेष महत्व है। जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित करने की धार्मिक परंपरा तथा शिव पूजन के आध्यात्मिक महत्व को भी श्रद्धालुओं को समझाया गया। ज्योतिर्लिंगों की महिमा का वर्णन सुनकर कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। कथा के दौरान कई बार हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। मुकेश चौहान और लव कुमार शर्मा ने किया व्यास गद्दी का पूजन कथा के छठे दिन भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौहान और उद्योगपति लव कुमार शर्मा ने विधि-विधान के साथ व्यास गद्दी का पूजन किया और कथा व्यास श्री सतगुरु शरण देव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजक आकाश दीक्षित एवं दीक्षित परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। पूरा पंडाल भक्तों से भरा रहा। कथा के समापन पर भगवान शिव की आरती की गई और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। इस अवसर पर रामकिशन दीक्षित, पंकज दीक्षित, सजल पंडित, मुनेंद्र शर्मा, लव शर्मा, श्रीकांत त्रिवेदी, राजन लाल शर्मा, मुरारीलाल देसाई, अरविंद शर्मा, दीपू शर्मा, कृपाशंकर पचौरी, अविनाश पाठक, पप्पू सिंह, मनोज शर्मा, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा, कन्हैया पचौरी, दिनेश यादव, बृजेश पाठक, अनिल पाठक, अजय पुंडीर, विजय सिंह, कुलदीप शर्मा, आकाश शर्मा, बृज बिहारी कौशिक, श्रीनिवास दीक्षित, दीपेश पाठक, सुभाष शर्मा, ओमवीर बघेल, विष्णु शर्मा और आशुतोष दीक्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। ममता फार्म हाउस में कथा के छठे दिन का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का श्रवण कर भगवान शिव की भक्ति और आध्यात्मिक संदेश को आत्मसात किया।

INPUT – NEERAJ GUPTA











