Visitors have accessed this post 124 times.

हसायन : रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर बाजारों में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिली। पर्व को लेकर बाजारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। राखी, मिठाई, उपहार एवं पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ नजर आई।
रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास का प्रतीक राखी बांधने के लिए मायके व भाइयों के घर पहुंचीं। बहनों ने भाइयों के लिए राखी के साथ मिठाई और उपहार भी खरीदे। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए उपहार एवं अन्य सामान की खरीदारी की। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की सजी दुकानों ने त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया। पूरे क्षेत्र में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह और भाई-बहन के प्रेम का माहौल देखने को मिला।

INPUT – YATENDRA PRATAP SINGH