Visitors have accessed this post 143 times.
हाथरस : इन्फ्लूएन्जा-ए (H1N1) के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाथरस स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था तेज कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में सभी ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालयों में H1N1 संदिग्ध व पुष्ट मरीजों के लिए कम से कम चार बेड आरक्षित रखने, ऑक्सीजन, दवाएं, PPE किट, मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक विकासखंड में Rapid Response Team गठित करने और 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय रखने को कहा गया है। वहीं MDTB चिकित्सालय में अलग 24×7 वार्ड स्थापित किया गया है, जहां गंभीर मरीजों को रेफर कर आवश्यक जांच व विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

INPUT – RAHUL SHARMA











