Visitors have accessed this post 112 times.

सिकंदराराऊ : नगरीय क्षेत्र के सराय उम्दा में इन्फ्लूएंजा H1N1 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने मरीज के घर तथा आसपास के 40 घरों में सर्वे कर संभावित इन्फ्लूएंजा मरीजों की खोज की। इस दौरान कुल 224 लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति में बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस फूलने जैसे इन्फ्लूएंजा संबंधी लक्षण नहीं पाए गए और सभी लोग स्वस्थ मिले। टीम ने नागरिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने की सलाह दी।

INPUT – RAHUL SHARMA