Visitors have accessed this post 187 times.

हाथरस : राजकीय श्री दाऊजी महाराज मेला 2026 में आयोजित होने वाली भजन संध्या को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंकुर सिसोदिया को भजन संध्या का संयोजक बनाया गया है। उनकी देखरेख में कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। भजन संध्या में श्रद्धालुओं को भक्तिमय प्रस्तुतियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। मेले में होने वाला यह आयोजन श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है। अंकुर सिसोदिया को संयोजक बनाए जाने पर शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

INPUT – RAHUL SHARMA