Visitors have accessed this post 230 times.
हाथरस : राजकीय श्री दाऊजी महाराज मेला 2026 में होने वाले व्यापारी सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेश अग्रवाल को व्यापारी सम्मेलन का संयोजक बनाया गया है। उनकी देखरेख में सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। सम्मेलन में स्थानीय व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारिक हितों और मेले में व्यापारियों की भूमिका पर चर्चा होने की उम्मीद है। दाऊजी महाराज मेले में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन व्यापारिक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। सुरेश अग्रवाल को जिम्मेदारी मिलने पर व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
INPUT – RAHUL SHARMA











