Visitors have accessed this post 205 times.

हाथरस : राजकीय श्री दाऊजी महाराज मेला 2026 में आयोजित होने वाले कवयित्री सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीरा दीक्षित को कवयित्री सम्मेलन का संयोजक बनाया गया है। उनकी देखरेख में सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। सम्मेलन में देश-प्रदेश की कवयित्रियों द्वारा काव्य प्रस्तुतियां दिए जाने की संभावना है, जो मेले में आने वाले साहित्य प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेंगी। दाऊजी महाराज मेले में होने वाला यह आयोजन साहित्य और संस्कृति को समर्पित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। मीरा दीक्षित को जिम्मेदारी मिलने पर साहित्य प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

INPUT – RAHUL SHARMA