Visitors have accessed this post 250 times.
हाथरस : राजकीय श्री दाऊजी महाराज मेला 2026 में आयोजित होने वाले संगीत सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जय शर्मा को संगीत सम्मेलन का संयोजक बनाया गया है। उनकी देखरेख में सम्मेलन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। संगीत सम्मेलन में कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्शकों और संगीत प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सांस्कृतिक एवं संगीत प्रेमियों के लिए विशेष अवसर लेकर आएगा। जय शर्मा को संयोजक बनाए जाने पर शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
INPUT – RAHUL SHARMA











