Visitors have accessed this post 65 times.

पुरदिलनगर के सरस्वती विद्या मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने कृष्ण और राधा का मनमोहक स्वरूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान NC से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए श्रीकृष्ण-राधा स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना दिया। विद्यालय परिसर को माखन-मटकी, मोरपंख, बांसुरी और पुष्प सज्जा से सुंदर ढंग से सजाया गया था। वहीं कक्षा 3 से 10 तक के भैया-बहिनों ने श्रीकृष्ण भजन, गीत और कृष्ण नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। आचार्य कमलकांत और आचार्य विवेक राजपूत ने श्रीकृष्ण भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन राजन आचार्य ने किया, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक राजेश चैचाणी ने की।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। समापन के अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। “नन्द के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA